फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रहे पुलिसकर्मी से बाइक सवार युवकों ने की अभद्रता

Tue, 01 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर नाके के पास पुलिसकर्मी से मारपीट और अभद्रता के बाद एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। हाउसिंग बोर्ड चौक के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मी से नशे में धुत बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की। पुलिस ने इस संबंध में पारा मोहल्ले के जतिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट मेें पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ईएएसआई जोगिन्द्र सिंह शिवाजी कॉलोनी थाने में तैनात है। वह रविवार रात को गश्त पर थे। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चौक पर एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे।

इस पर जोगिन्द्र ने तीनों को रोक लिया और पूछताछ की। इसी बात को लेकर तीनों में से नशे में धुत जतिन पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की करने लगा। इस पर पुलिसकर्मी ने घटना की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों को दी। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जतिन को पकड़ा और उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले करौंथा के एक युवक ने झज्जर नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी पर डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें