फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: अब आईजीपी बी. सतीश बालन के नेतृत्व में एसटीएफ करेगी विजय नगर हत्याकांड की जांच

Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

डीजीपी ने पत्र जारी किया है। रोहतक पुलिस के बाद स्टेट क्राइम ब्रांच भी जांच कर चुकी है। मंगलवार को स्टेट क्राइम ब्रांच की तरफ से दाखिल सहायक आरोप पत्र की कॉपी पीड़ित पक्ष को सौंपी गई है। अगस्त 2021 में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने परिवार में एकमात्र बचे सदस्य अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड की जांच अब आईजीपी बी. सतीश बालन के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। इस आशय का पत्र डीजीपी पीके अग्रवाल ने जारी कर दिया है। पत्र की कॉपी स्टेट क्राइम ब्रांच के अलावा रोहतक रेंज के आईजी व रोहतक पुलिस अधीक्षक को भी भेजा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अगस्त 2021 में विजय नगर के प्रॉपर्टी डीलर सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान दो दशक से रोहतक में रह रहे थे। 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर के अंदर गोली मार दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। 

आरोपी पक्ष को सौंपी गई सहायक आरोप पत्र की कॉपी, अब 27 सितंबर को सुनवाई
उधर, मंगलवार को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में केस की सुनवाई हुई। आरोपी पक्ष की अर्जी पर अदालत की तरफ से स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल सहायक आरोप पत्र की कॉपी उपलब्ध कराई गई। अब मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में केस की सुनवाई थी। पता चला कि रोहतक की एसआईटी, स्टेट क्राइम ब्रांच के बाद अब एसटीएफ केस की जांच करेगी। इसके लिए डीजीपी की तरफ से आर्डर जारी कर दिए गए हैं। - एडवोकेट सुशील पांचाल, वकील, शिकायतकर्ता पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें