फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन प्रताड़ना का डर : वुशू खिलाड़ी ने दो साल से नहीं खेली नेशनल प्रतियोगिता

Tue, 08 Dec 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन प्रताड़ना से तंग आकर वुशू की नेशनल खिलाड़ी ने पिछले दो साल से कोई नेशनल प्रतियोगिता ही नहीं खेली। आरोप है कि खिलाड़ी जहां भी खेलने गई उसे कोच ने वहीं हवस का शिकार बनाना चाहा। सोमवार को परिजनों संग महिला थाने में 164 के बयान दर्ज करवाने आई पीड़िता का दर्द जुबां पर आ गया।
विज्ञापन


नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीत चुकी पीड़िता ने अंतिम बार 2013 में मध्यप्रदेश में हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया था। आरोपी कोच राजेश हरियाणा अमैच्योर वुशू एसोसिएशन के सचिव पद पर भी कार्यरत है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित वुशू खिलाड़ी ने बताया कि लाखनमाजरा स्टेडियम में कार्यरत आरोपी कोच राजेश ने उससे कई बार यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया। जब भी वह किसी प्रतियोगिता में कोच राजेश के साथ गई तो वह कंधे पर हाथ रखकर बोलता था कि अभी भी समय है तेरे पास।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी कोच ने उसके साथ मणिपुर, फतेहाबाद, पानीपत, रोहतक और जींद सहित अन्य केंद्रों पर छेड़खानी की। कोच की हरकतों का डर खिलाड़ी के मन में इस कदर भर गया है कि वह पिछले एक सप्ताह से एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए भी नहीं गई। आरोप है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से पीड़िता को थाने के चक्कर लगवा रही है लेकिन एक बार भी आरोपियों को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है।

संदीप मधुबन में करवाता है प्रेक्टिस
आरोपी कोच संदीप मधुबन पुलिस सेंटर में प्रेक्टिस करवाता है। पीड़िता ने आरोप जड़ा कि जब वह आरोपी कोच की छेड़खानी से तंग हो गई तो संदीप से शिकायत की। लेकिन संदीप ने उससे चुपचाप सबकुछ सहने को कह दिया।

जान से मारने की धमकी देने की धारा भी जोड़ी
पुलिस ने एफआईआर में आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देना) को शामिल किया है। पहले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केवल छेड़छाड़ का केस ही दर्ज किया था।

नेशनल प्रतियोगिता जीत चुकी है पीड़िता
पीड़िता ने स्टेट ही नहीं बल्कि नेशनल स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं खेली हैं। खिलाड़ी ने लखनऊ में 2008, चेन्नई में 2010, मध्यप्रदेश 2013 और दिल्ली में 2013 में हुई नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन स्पर्धाओं में उसने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीते। मणिपुर में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाया।

पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पीड़िता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

ममतेश, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें