फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हैवानियत: होटल मालिक ने किया युवती से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था

Wed, 31 Aug 2022 02:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

युवती के मुताबिक होटल मालिक ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने में होटल मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया कि उसके एक परिचित ने फोन करके कहा कि होटल में आ जाओ, तुमको काम दिलवा दूंगा। उसने कहा कि अंकल मेरे पास आने के लिए कोई साधन नहीं है। उसने कहा कि दोस्त को गाड़ी लेकर भेज देता हूं। तुम गली के बाहर मिलना। उसका दोस्त कार लेकर आया और उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में ले गया।

वहां पर आरोपी के साथ होटल मालिक भी था। उसे होटल की तीसरी मंजिल पर ले जाया गया, जहां अनिल व उसका दोस्त कमरे के अंदर चले गए। होटल मालिक ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें