फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बदमाशों ने मिस्त्री से हथियार के बल नकदी व सोने की चेन लूटी, स्कूटी से घर लौट रहा था प्रवीण

Wed, 01 Mar 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में हथियार के बल बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोहाना रोड पर शहर से गांव जा रहे सांघी गांव के मिस्त्री को रास्ते में बाइक सवार दो हथियार बंद युवकों ने लूट लिया।
विज्ञापन
जोधपुर में लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गोहाना रोड पर शहर से गांव जा रहे सांघी गांव के मिस्त्री को रास्ते में बाइक सवार दो हथियार बंद युवकों ने लूट लिया। सिर में पिस्तौल का बट मारकर जेब से ढाई हजार रुपये व गले से सोने की चेन ले गए। इस संबंध में सदर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ब्राह्मणवास गांव के नजदीक हुई मंगलवार रात को वारदात
पुलिस के मुताबिक सांघी गांव निवासी प्रवीन ने दी शिकायत में बताया कि वहीं 12वीं तक पढ़ा हुआ है। साथ ही अपने चाचा पवन के साथ गोहाना रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास मिस्त्री के तौर पर काम करता है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह स्कूटी पर घर जा रहा था। रास्ते में गांव ब्राह्मणवास के मोड़ से पहले पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसकी शॉल पकड़कर खींच ली।

इससे उसकी स्कूटी रुक गई। युवक बाइक से नीचे उतरे और पिछली जेब से ढाई हजार रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर सिर में पिस्तौल का बट मारा। साथ ही गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें