फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो आरोपी मामा ने कराया गर्भपात 

Sat, 10 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
महम के वार्ड में रहने वाली नाबालिग ने अपने मामा, दो मौसेरे भाई और बुआ के बेटे सहित पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता दुष्कर्म के बाद जब गर्भवती हो गई तो सबसे पहले उसे हवस का शिकार बनाने वाले मामा ने गर्भपात करा दिया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत में महिला थाने में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह महम के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। वर्ष 2013 में स्कूल की छुट्टियों में अपने मामा के घर गई थी। छात्रा कुछ दिनों तक अपने मामा के घर में रही। छात्रा का आरोप है कि मामा ने उसे डरा धमकाकर कई बार हवस का शिकार बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देगा।

जब छात्रा अपने घर आ गई तो आरोपी मामा उसके घर आकर भी दुष्कर्म करने लगा। छात्रा का आरोप है कि बीते 24 नवंबर को उसका मामा घर आया था। आरोपी अपनी बाइक पर छात्रा को बिठाकर खेतों में ले गया। यहां आरोपी ने छात्रा को पहले शराब पिलाई। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तो मामा ने उसका गर्भपात करवा दिया। 
विज्ञापन


बार-बार शिकार बनती रही छात्रा
छात्रा का आरोप है कि उसकी बुआ का बेटा पिछले साल उनके घर आया था। किसी काम से वह कई महीने घर पर रहा। इसी बीच आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिछले साल ही छात्रा की मौसी का बेटा जितेंद्र घर आया था। उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि कुछ समय बाद दूसरी मौसी का बेटा घर आया।
उसने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके अलावा छात्रा ने एक अन्य युवक पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों की करतूत की वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। छात्रा ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामा प्रहलाद, नसीब, अमित, जितेंद्र और दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें