फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम की महिला ने अपनी सहेली पर कराया पति के अपहरण का केस दर्ज

Sat, 18 Jun 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।
विज्ञापन
महम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां वार्ड 6 की रहने वाली एक महिला ने अपनी ही सहेली पर केस दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि सहेली ने उसके पति का अपहरण कर लिया। पीड़ित ने अपने पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। महम थाना पुलिस ने गांव खरकड़ा की रहने वाली चंचल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित को डर है कि जिस महिला ने उसके पति का अपहरण किया है वह जबरन उसके पति से शादी भी कर सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वार्ड 6 निवासी पीड़ित शहर की एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने अपनी सहेेली खरकड़ा निवासी चंचल के साथ मिलकर कोचिंग सेंटर खोला था। कुछ दिन बाद सेंटर पर पीड़ित के पति का भी आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच महिला के पति का उसकी सहेली के संपर्क में आ गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़ित का कहना है कि उसके पति व सहेली के बीच व्हाट्स एप भी बातें होने लगी।

3 जून की सुबह उसके पति बिजेंद्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए। जब शाम तक पति घर नहीं आए तो पत्नी ने रिश्तेदारों के यहां कॉल करके उनके बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि साजिश रचकर उसकी सहेली ने पति का अपहरण किया है। अब महम थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर बिजेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई उधम सिंह का कहना है कि दोनों की तलाश में टीम लगी हैं।
विज्ञापन

6 साल पहले की थी लव मैरिज
महम के वार्ड छह की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के एक बेटी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने अपने पति के व्हाट्स एप पर एक मैसेज पढ़ा था। इसमें लिखा था कि 11 या फिर 12 जून को उसे दूसरी शादी करनी पड़ेगी, नहीं तो उसके साथ अच्छा नहीं होगा। इसी के चलते महिला ने पति के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर पीड़ित के पति की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें