फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मामा के घर गए भांजे की हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 01 Sep 2022 03:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अदालत ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को एएसजे आरके यादव की अदालत ने फैसला सुनाया। जबकि चौथे आरोपी अजय को पांच दिन पहले केस में क्लीनचिट मिल गई थी। 
विज्ञापन
court demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में एएसजे आरके यादव की अदालत ने तीन साल पहले हुई बहुअकबरपुर के गांव के युवक अमित (25) की हत्या के केस में बालंद गांव के तीन युवकों परमिंदर, मंजीत व नीरज को उम्रकैद व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि चौथे आरोपी अजय को पांच दिन पहले केस में क्लीनचिट मिल गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अक्तूबर 2019 में बालंद गांव निवासी विजय उर्फ बिजेंद्र ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन सुमित्रा का विवाह बहुअकबरपुर निवासी रविकेश उर्फ केश के साथ हुआ था। उसके दो लड़की व एक लड़का था। तीन-चार साल पहले उसके जीजा रविकेश का देहांत हो गया था। उसका भांजा अमित पहले आईआईएम में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था, लेकिन बाद में नौकरी छूट गई।

वह अक्सर बालंद गांव में आता रहता था। 12 अक्तूबर 2019 को वह बालंद गांव में आया था। शाम को करीब 9 बजे गांव का युवक परमिंदर उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। अगले दिन सुबह उसका शव ककराना रोड पर नाले के अंदर मिला। उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पहले भी परमिंदर उसके भांजे के साथ झगड़ा कर चुका था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही चार युवकों परमिंदर, नीरज, मंजीत व अजय को गिरफ्तार किया था। साक्ष्यों के अभाव में 26 अगस्त को अदालत ने अजय को बरी कर दिया था, जबकि बुधवार को परमिंदर, नीरज व मंजीत को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें