फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: मां बोलीं- मेरी छोरी के साथ धोखा हुआ है, सुधीर ने चंगुल में फंसा रखा था

Thu, 01 Sep 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली के मां ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा न्याय कैसे मिलेगा। सरकार सीबीआई जांच नहीं करवा रही है। भाजपा नेता सोनाली की मां ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और बोलीं कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट की मां, सोनाली फोगाट व आरोपी सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ दिन बीत चुके हैं। बेटी की हत्या क्यों हुई और किसके कहने पर हुई। इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गोवा पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। सरकार सीबीआई जांच करवाने में देरी कर रही है। मेरी छोरी के साथ धोखा हुआ है। सुधीर ने उसे चंगुल में फंसा रखा था। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो कई के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

विज्ञापन


आरोपी से गोवा पुलिस सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही। ऐसे में मेरी बेटी सोनाली को कैसे न्याय मिल पाएगा, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा। सब नेता सीबीआई जांच का आश्वासन देकर जा रहे हैं, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब तो नाती यशोधरा की चिंता सता रही है। उसका क्या होगा। पहले पिता, अब मां के जाने का गम। यह कहना है सोनाली की मां संतोष ढाका का। 

रक्षाबंधन पर रोते हुए बात की थी 
सोनाली की मां संतोष ढाका ने बताया कि सुधीर सांगवान कई कारनामे कर गया है। गोवा पुलिस अभी तक आरोपी सुधीर का मुंह तक नहीं खुलवा पाई है। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। रक्षाबंधन पर बेटी सोनाली ने रोते हुए बात की थी। उसने कहा था कि सुधीर ने पता नहीं मुझ पर क्या किया हुआ है। कभी-कभी मुझसे सही से खड़ा भी नहीं होया जाता। पता नहीं सुधीर क्या खिलाता है। बेटी को सुधीर से दूर रहने को कहा था, पता नहीं वह उससे दूर क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद भी बोला सोनाली सो रही है
आंखों में आंसू, रूंधे गले से संतोष ने बताया बेटी सोनाली समझदार थी। पता नहीं कैसे सुधीर सांगवान के चंगुल में फंस गई। सुधीर के आने के बाद से उसने सोनाली से सबको दूर कर दिया। बेटी से कभी-कभी बात करवाता था। 22 अगस्त की रात को बेटी ने फोन कर कहा था कि शरीर में कमजोरी आ रही है। कुछ अजीब सा महसूस हो रहा है। बेटी से पूछा की कौन-कौन है तेरे पास, तो उसने कहा सुधीर है। सुबह सात बजे बेटी के फोन पर कॉल की तो सुधीर ने उठाया।

बेटी के बारे में पूछा तो बोला सोनाली सो रही है। उसी दौरान फोन पर एक दूसरे युवक की आवाज सुनाई दी। इसके बारे में पूछा तो बोला सुखविंद्र है। फोन पर ऐसी आवाजें सुनाई दे रही थी कि सुधीर और सुखविंद्र किसी चीज को उठा रहे हैं। इसके बाद फोन काट दिया।  उनका कहना है कि नाती यशोधरा का क्या होगा। जब भी सोनाली घर से बाहर जाती थी तो वह यशोधरा को मौसी के पास नहीं तो हमारे पास छोड़कर जाती थी। अब नाती के बारे में चिंता सता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें