फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती गैंगरेप और हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
अब अगली सुनवाई 30 जुलाई तय अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में एकमात्र नाबालिग आरोपी के मामले में जांच अधिकारी की गवाही नहीं हो सकी। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंची पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी की फाइल फिलहाल चंडीगढ़ गई हुई है। साथ ही जांच अधिकारी भी जिले से बाहर है। इस कारण जांच अधिकारी की गवाही नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने मामले मेें सुनवाई की अगली तारीख 30 जुलाई तय की है।
विज्ञापन


आरोपी के वकील मोहित वर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की गवाही होनी थी। मगर किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी। इस कारण कोर्ट ने अगली तारीख दी है। गौरतलब है कि एक फरवरी को चिन्योट कॉलोनी में रहने वाली नेपाल मूल की युवती लापता हो गई थी, बाद में चार फरवरी को बहुअकबरपुर गांव के खेतों में उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसमें पता चला कि दुष्कर्म के बाद उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई थीं, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिर पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों का चालान पेश किया। इस मामले में एक आरोपी ने सुसाइड कर ली थी। केस में रोहतक कोर्ट ने 7 बालिग आरोपियों को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। जबकि नाबालिग के मामले में अभी सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें