हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव व महम हलके के पूर्व पार्टी अध्यक्ष ठेकेदार हरज्ञान मोखरा को जान से मारने धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोखरा खेड़ी के युवक अत्तर सिंह ने पैसे के लेन-देन को लेकर जान से मारने की धमकी। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
जजपा नेता हरज्ञान मोखरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को शाम करीब छह-सात बजे गांव स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। तभी मोखरा खेड़ी निवासी अत्तर सिंह आया और पैसे के लेनदेन की बात करने लगा।
उन्होंने कहा कि आपस में बैठकर बात कर लेते हैं। इस पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा। उसके ड्राइवर व स्टाफ ने बीच-बीच कर मामला शांत कराया। महम थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि घटना की जांच जारी है।