फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में हादसा ः ठेकेदार की लापरवाही से दो कर्मचारियों की मौत

Sun, 19 Feb 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मास्‍तीी कंपनी में मरे व्‍य‌िककित के पर‌िजजिन ‌व‌िललििप करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईएमटी स्थित मारुति कंपनी के टेस्टिंग सेंटर में ठेकेदार की लापरवाही से सीवरेज में जहरीली गैस के असर से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि बचाव में उतारा कंपनी की सेफ्टी टीम का एक सदस्य संजय भी बेहोश हो गया। पुलिस ने गुरुग्राम की कंपनी के ठेकेदार मंगतराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी ने आईएमटी स्थित मारुति के टेस्टिंग सेंटर में सफाई का ठेका ले रखा है। अटायल गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू व सोनीपत के सिलाना गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित ठेकेदार के माध्यम से मारुति कंपनी में हाउस कीपिंग का कार्य करते थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने लापरवाही से सीवरेज की सफाई की जिम्मेदारी दे दी।

दोपहर करीब 3 बजे सबसे पहले सुमित को सीवरेज लाइन में उतार दिया। लाइन में जहरीली गैस के असर से सुमित बेहोश हो गया, जब आवाज देने पर भी उसने जवाब नहीं दिया तो उसका साथी सोनू नीचे चला गया। वह भी गैस के असर से नीचे ही रह गया। इससे बाहर मौजूद दूसरे सफाई कर्मियों को पूरा मामला समझ में आ गया कि सीवर के अंदर गैस बनी हुई है। तुरंत कंपनी की सेफ्टी टीम को बुलाया गया। टीम का एक कर्मचारी नीचे उतारा गया, लेकिन वह भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इससे अफरा-तफरी मच गई। तुरंत आक्सीजन का सिलेंडर लगाकर पूरी सेफ्टी टीम नीचे उतरी और तीनों को बाहर निकाला। उस समय तक सुमित ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनू की सांसे चल रही थीं। उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां रात नौ बजे उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सेफ्टी टीम के सदस्य संजय की हालत में सुधार है।

अफसरों ने डाला सीवरेज की सफाई के लिए दबाव
पीजीआई पहुंचे सुमित के भाई नवीन ने आरोप लगाया कि कंपनी के अफसरों ने सुमित, सोनू व दीपक पर सीवरेज की सफाई के लिए दबाव बनाया। क्योंकि सीवर ब्लाक होने के कारण दिक्कत आ रही थी। सुमित व सोनू भी अपने एरिया में सीवरेज लाइन का ढक्कन खोलकर सफाई करने लगे।

आईएमटी स्थित मारुति-सुजूकी कंपनी के सीवरेज की सफाई करते समय दो युवक सुमित व सोनू गैस के असर से बेहोश हो गए। सुमित ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मारुति में सफाई का कार्य कर रही गुरुग्राम की कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठेकेदार मंगतराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर एवं प्रभारी आईएमटी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें