फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक धोखाधड़ी : निर्यात के बहाने उधार गहने उठाए, फाइनेंस कंपनी को दे लिया लोन

Sat, 30 Jan 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा बाजार में आभूषण व्यापारी से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने खुद को सोना निर्यात करने वाली फर्म की मालिकिन बताकर पहले तो व्यापारी को भरोसे में लिया। इसके बाद उससे कीमती गहने उधार लेकर निजी फाइनेंस कंपनी में रखवा दिए, यहां से लोन भी निकलवा लिया।
विज्ञापन


व्यापारी ने पैसे मांगे तो महिला ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित व्यापारी हेमंत की शिकायत पर सुभाष नगर निवासी मोनिका, उसकी मां और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी हेमंत कुमार ने बताया कि उनकी बड़ा बाजार में ज्वैलर्स शॉप है। उनका हीरे और सोने-चांदी के आभूषण का व्यापार है। पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2014 में उनकी दुकान पर दो महिला और एक युवक आया। इसमें से एक महिला ने खुद का नाम मोनिका और पता सुभाष नगर बताया।
विज्ञापन


 उसने बताया कि उनकी मोनिका इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है, जो विदेशों में आभूषण का निर्यात करती है। उन्हें किसी ऐसे व्यापारी की तलाश है जिनके पास बेहतर गुणवत्ता के आभूषण हों। महिला ने व्यापारी हेमंत को भरोसे में लेकर उनकी दुकान से आभूषण खरीदे। शुरुआत में तो महिला ने व्यापारी को चेक के माध्यम से भुगतान किया। फिर व्यापारी को यह कहकर कि उनके आभूषण विदेश में बहुत बिक रहे हैं उधार लेना शुरू कर दिया।

ज्यादा भुगतान बकाया रहने पर हेमंत ने उनसे रुपये मांगे तो वह टालमटोल करते रहे। एक बार आरोपियों ने हेमंत को चेक दिया गया लेकिन बैंक में यह बाउंस हो गया। बाद में पता चला कि आरोपी महिला ने हेमंत की दुकान से लिए सारे आभूषण एक निजी फाइनेंस कंपनी में रखकर लोन जारी करवा रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुपये मांगे तो आत्महत्या कर फं सा दूंगी...
जब कई महीनों तक मोनिका ने न तो आभूषण लौटाए और न ही रुपये तो हेमंत ने उन पर दबाव बनाया। इसके बाद मोनिका ने उल्टे व्यापारी को आत्महत्या करने की धमकी दी। कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो तो झूठे केस में फंसा देंगे या फिर जान से मार देंगे।

ऐसे हुआ खुलासा
एक दिन मोनिका दुकान पर आई। यहां व्यापारी हेमंत ने उसे आभूषण दे दिए। महिला के जाने के बाद हेमंत ने उसका पीछा किया तो पता चला कि वह फाइनेंस कंपनी में आभूषण रखकर लोन लेती थी।

फोटो वायरल करने पर बढ़ा था विवाद
व्यापारी ने काफी समय पहले पुलिस के आला अधिकारियों से महिला की शिकायत की थी। इसके बाद व्यापारियों ने महिला की ठगी से बचने के लिए अपने व्हाट्सअप ग्रुप पर महिला का फोटो शेयर कर दिया था ताकि कोई उसके चंगुल में न फंस सके। इसके बाद महिला ने आईजी ने व्यापारियों की शिकायत की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें