फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दबंगों ने युवकों को पहले गोली मारी, फिर चढ़ाई कार, बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Wed, 14 Feb 2024 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

बेटा होने की खुशी मना रहे युवकों से हुई बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
घटना का वायरल वीडियो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के सुखपुरा चौक पर तीन दिन पहले बेटा होने की खुशी मना रहे दो युवकों को आधा दर्जन युवकों ने म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मार दी थी। यही नहीं सड़क पर पड़े एक घायल के ऊपर से दबंगों ने कार भी चढ़ाई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी युवकों से बर्बरता करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगने से घायल दोनों पीड़ित एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


महम चौबीसी के गांव मदीना निवासी अजय दांगी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि राजीव नगर निवासी शिव कुमार के भाई टीनू के घर बेटा हुआ था। इस खुशी में शिव कुमार ने अपने दोस्तों को सुखपुरा चौक के नजदीक एक होटल में पार्टी दी थी।

पार्टी में उसका दोस्त खिड़वाली गांव का अजय हुड्डा, सलारा मोहल्ला निवासी दीपक, रैनकपुरा निवासी संजू, संदीप, राहुल सहित 9 से 10 साथी थे। रविवार रात करीब एक बजे वे पार्टी करके होटल से नीचे उतरे। इसी बीच होटल से दो युवक बाहर आए। साथ में होटल मालिक सागर भी था। वहां गाड़ी का म्यूजिक बजाने को लेकर उनका झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


मौके पर आई पीसीआर ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया था। थोड़ी देर बाद काले रंग की कार से आए पांच-छह युवकों ने होटल के बाहर खड़े अजय हुड्डा व शिव कुमार को गोली मार दी थी। यही नहीं दबंगों ने सड़क पर घायल अजय हुड्डा के ऊपर से गाड़ी चढ़ाई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है।

इन लोगों पर दर्ज हुआ था केस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाली निवासी मोनू, रामराज नगर निवासी मोहित, होटल मालिक सागर, नैन सिसरोली निवासी गौरव, विकास और रामराज निवासी नवीन सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। लेकिन, अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

होटल मालिक को क्लीन चिट
पुलिस ने अपनी जांच में होटल मालिक को क्लीन चिट दे दी है, जबकि अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि पुलिस के पास गोली मारते हुए से लेकर घायल के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की सीसीटीवी फुटेज है।

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से जांच में काफी मदद मिलेगी। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें