हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। बहादुरगढ़ में जवेर्ल्स से लूटपाट सहित पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। लूटपाट की वारदातों का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
सीआईए की अलग-अलग टीम ने लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए लूटपाट गिरोह के आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से गाड़ी को बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लूटपाट में पकड़े गए आरोपी बादली निवासी कुलदीप उर्फ छोटा, लेखराम पार्क टीकरी कलां दिल्ली निवासी रविंद्र उर्फ सुधांशु व दयानंद नगर बहादुरगढ़ निवासी शत्रुघ्न उर्फ टका को अदालत में पेश किया गया, यहां से आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
वहीं थाना दुजाना से गाड़ी छीनने के मामले का आरोपी मोहित उर्फ मौली निवासी सिद्धी पुर लोवा को अदालत में पेश करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसमें कुछ अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। पूछताछ में सामने आएगा कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। आरोपियों ने पांच लूट की वारदात का खुलासा किया है। इसमें एक वारदात गुरुग्राम, एक दुजाना में गाड़ी लूट और दो वारदात बहादुरगढ़ में ज्वेलरी शॉप, एक किराना शॉप और एक लूट बादली की शामिल है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करने वाले सीआईए की टीमों के छह कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इसमें कर्मचारियों में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक विकास, मुख्य सिपाही अनिल, मुख्य सिपाही प्रदीप, मुख्य सिपाही संदीप व मुख्य सिपाही संदीप शामिल हैं।