फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली व राजस्थान के शूटर्स ने की थी व्यापारी की हत्या, नेपाल बॉर्डर से दो गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड में रोहतक पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। वारदात के पीछे लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। बिहार कोर्ट में पेश कर राहदारी रिमांड पर लेकर पुलिस आ रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। सीआईए प्रथम की टीम ने बिहार में नेपाल बॉर्डर पार करने की तैयारी कर रहे दिल्ली व राजस्थान के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। बिहार की अदालत में पेश कर सीआईए की टीम आरोपियों को अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर लेकर आ रही है।

विज्ञापन


रोहतक अदालत में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, वीरवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शूटर व्यापारी सचिन पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे हैं। मां दर्शना आगे बढ़ी तो उसके पैर में गोली मार दी। पत्नी व बच्चे भी नजदीक ही दिखाई दे रहे हैं, जो गोलियां चलने पर पीछे हट गए।

लारेंस गैंस के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट
1 मार्च को लाॅरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था कि गुरुग्राम का बुकी (सचिन मुंजाल) जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा (बुकी) मानता था, जिसकी आज लाखन माजरा, हरियाणा के होटल पर हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मदारी हम लेते हैं। वह हमारे दुश्मनों कौशल चौधरी और अमित डागर का पार्टनर था। गैंग का नाम आने से पुलिस सकते में आ गई थी। तभी से शूटर को दबोचने के लिए दबिश दे रही थी। रोहतक पुलिस ने सचिन को अक्तूबर 2023 में सिसरौली गांव में दबिश देकर नौ साथियों सहित क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका-पाकिस्तान मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन


वारदात का वीडियो वायरल, बचाने आई मां के पैर में मारी थी गोली
वीरवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें होटल के बाहर सड़क किनारे कार आकर रुकती है। जैसे ही गुरुग्राम का व्यापारी होटल के अंदर से खाना खाकर बाहर आता है, तुरंत सफेद रंग की कार आकर उसकी कार के पास आकर रुकती है। दो युवक कार से उतरकर व्यापारी पर अंधाधुंध गोलियां चला देती हैं। काफी देर तक गोलियों की आवाज गूंजती है। मां दर्शना देवी जब आगे बढ़ती है तो एक युवक उसके पैर में गोली मार देता है, जिससे वह रुक जाती है। इसके बाद हमलावर मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं।

जयपुर की बोस्टल जेल से तीन नाबालिग भी हुए थे फरार
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 12 फरवरी को जयपुर की बोस्टल जेल से जो तीन नाबालिग फरार हुए थे, उनका भी गुरुग्राम के व्यापारी की हत्या की वारदात में हाथ है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

यह है मामला
गुरुग्राम स्थित न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने 1 मार्च को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी। 29 फरवरी की रात उनका परिवार गुरुग्राम से पंजाब के संगरूर के लिए शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार में बेटा सचिन, पुत्रवधू मोनिका व दो पोते और वह खुद थी। जींद-रोहतक रोड पर लाखनमाजरा के पास होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। उसी दौरान अंधाधुंध गोलियां बरसाकर सचिन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

पुलिस अपनी तरफ से लगातार दबिश दे रही है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी। जल्द मीडिया के सामने पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। - हिमांशु गर्ग, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें