फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अभ्यर्थियों से हुई थी बात, तीन ने ही दिए रुपये 

Sun, 17 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
एआईपीएमटी पेपर लीक प्रकरण के दौरान अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस लगे अंडर गारमेंट सप्लाई करने के आरोपी कमल सैनी ने छह लोगों से सौदा किया था, लेकिन मात्र तीन लोगों से ही लेनदेन की बात बन सकी। अन्य तीन लोग मुकर गए। यह खुलासा आरोपी कमल सैनी ने तीन दिन की रिमांड अवधि में पुलिस के समक्ष किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कमल सैनी ने जिन छह लोगों के नाम बताए उनमें से तीन लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। बाकी अन्य की तलाश में टीमें लगा दी हैं। आरोपी कमल ने पुलिस को कई पुख्ता जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बता देें कि रोहतक पुलिस कुरुक्षेत्र जेल में बंद कमल सैनी को चार दिन पहले प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। वह अपहरण के मामले में जेल में बंद था। मामले के मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी ने पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी कमल सैनी के बारे में बताया था। पुलिस पूछताछ में कमल ने बताया कि उसके भी कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आरोपी ने अभ्यर्थियों से 15 से 20 लाख रुपये वसूले थे। आरोपी कमल ने प्रकरण से पहले उन अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर दांगी तक पहुंचाए थे, जिनसे आंसर-की के लिए रुपये ले रखे थे। प्रश्नपत्र हल होने के बाद दांगी ने इन सभी मोबाइल नंबरों पर परीक्षा होने से पहले आंसर-की भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें