फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भिवानी ब्रांच नहर में मिला युवती का शव, माथे व नाक पर घसीटने के निशान, हत्या की आशंका

Sun, 28 May 2023 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

युवती के माथे व नाक पर घसीटने के निशान है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाखनमाजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में लाखनमाजरा के नजदीक भिवानी ब्रांच नहर में एक 18 से 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके माथे व नाक पर घसीटने के निशान हैं। लाखनमाजरा पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जहां शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार को सूचना मिली बैंसी गांव के पास से गुजर रही भिवानी ब्रांच नहर के अंदर एक युवती का शव तैर रहा है। नीले रंग का सूट व सलवार पहन रखी है। मत्थे, आंख के पास व नाक पर चोट के निशान हैं। लग रहा है कि जैसे उसे घसीटा गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी रणबीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम व शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। आसपास के थानों की पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें