फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने मारी टक्कर, देवर की मौत, भाभी घायल

Fri, 09 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
Accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भालौठ स्थित पाकस्मा मोड़ के नजदीक बुधवार को एक ट्रक ने बाइक सवार देवर और भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से देवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक हुमायूंपुर निवासी 26 वर्षीय अरुण बाइक पर अपनी भाभी को लेकर रोहतक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर पाकस्मा मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। तभी अरुण ट्रक के नीचे कुचला गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें