फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कोल कंपनी में निवेश के नाम पर रिटायर इंजीनियर से 1 करोड़ 81 लाख रुपये की ठगी, जिंदगीभर की कमाई डूबी

Sun, 11 Dec 2022 03:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

पीजीआई से स्टाफ नर्स के तौर पर रिटायर हुई पत्नी व बेटे और दोस्तों से उधार लिया पैसा भी डूब गया। पीड़ित अंतरराष्ट्रीय नट बोल्ट कंपनी में नौकरी करता था। बोला कि जिंदगी भर की कमाई डूब गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में अंतरराष्ट्रीय नट बोल्ट कंपनी के रिटायर इंजीरियर से ठगों ने कोल कंपनी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 81 लाख रुपये ठग लिये। पीजीआई से स्टाफ नर्स के तौर पर रिटायर हुई पत्नी, बेटे व दोस्तों से लिया पैसा भी डूब गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कॉलोनी निवासी अर्जुन देव दुआ (70) ने दी शिकायत में बताया कि वह नट बोल्ट कंपनी में इंजीनियर था। अब रिटायर हो चुका है। जबकि उसकी पत्नी शकुंतला देवी पीजीआई से 2016 में स्टाफ नर्स के तौर पर रिटायर हुई थी। उसने लाइफ इंशोरेंस कंपनी से पॉलिसी करवा रखी है।

24 जून 2022 को एक महिला को फोन आया। उसने कहा कि कंपनी के नाम से एक युवती का फोन आया। युवती ने आरएस रंधावा नाम के व्यक्ति से बात करवाई। युवक बोला, उसने कोल कंपनी में 225 करोड़ का निवेश किया है। अगर आप भी निवेश करना चाहे तो आपको कई गुना मुनाफा होगा।
विज्ञापन


आपके शेयर 6 रुपये 27 पैसे के हिसाब से बेचेंगे। तीन माह बाद 66 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शेयर वापस लेंगे। वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने बताए खातों में करीब 1 करोड़ 81 लाख 77 हजार 129 रुपये निवेश करवा लिए। उसने पैसे वापस मांगे तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब एक माह से आरोपियों के नंबर भी बंद आ रहे हैं। उससे कोल कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी हुई है।

दोस्तों तक से उधार लिया पैसा, जिदंगी भर की कमाई डूब गई
बुजुर्ग अर्जुन देव दुआ ने बताया कि वह नट बोल्ट कंपनी में इंजीनियर था। जबकि पत्नी पीजीआई से रिटायर हुई थी। इसके अलावा बेटे से भी 10 लाख रुपये लिए थे। साथ ही एक दोस्त से 40 लाख रुपये लिए थे। करीब 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा की राशि उससे निवेश के नाम पर ठग ली गई है। अब उम्मीद है कि पुलिस कार्रवाई करके आरोपियों को पकड़ेगी, ताकि मेरी जिदंगी भर की कमाई वापस मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें