फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: भतीजी की शादी में रोहतक आए सीबीआई के एसपी का आईकार्ड छीना, बोला-मैं देखता हूं कौनसी पुलिस हो 

Thu, 02 Dec 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी के साथ मौजूद युवक ने भी उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना और गाड़ी के बोनट पर तीन-चार मुक्के मारे।  
विज्ञापन
रोहतक में वारदात। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से रोहतक अपनी भतीजी की शादी में आए सीबीआई के एसपी का आई कार्ड एक बोलेरो चालक ने छीन लिया और बोला मैं देखता हूं कौन सी पुलिस हो। एसपी ने आईएमटी थाने में युवक के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कराया है।

आपस में नहीं टकराई थीं कारें, फिर भी की बदतमीजी 

पुलिस के मुताबिक रवि गंभीर, एसपी सीबीआई, निवासी रामा अपार्टमेन्ट सेक्टर 11 प्लाट नं 2, न्यू दिल्ली 75 ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार को अपनी कार से रोहतक में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। साथ में भतीजा पराग गंभीर भी था। खरावड़ बाईपास के पास जब वे एक निजी होटल के सामने पहुंचे तो क्रॉसिंग पर एक बोलेरो आकर रुकी। कार और गाड़ी आपस में टकराने से बाल-बाल बच गई। इसके बावजूद बोलेरो चालक गाड़ी से नीचे उतरा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा।

गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश जारी

उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद रवि गंभीर ने युवक से कहा कि मैं एसपी सीबीआई हूं। युवक ने आगे से आई कार्ड दिखाने को कहा। गंभीर के आई कार्ड दिखाने पर युवक ने कार्ड छीन लिया और बोला मैं देखता हूं कौन सी पुलिस हो। उसके साथ मौजूद युवक ने भी उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना और गाड़ी के बोनट पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद कार की चाबी वापस उनकी तरफ फेंक कर हिसार रोड की तरफ फरार हो गया। आरोपी गंभीर का आई कार्ड अपने साथ ले गया। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि बोलेरो चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें