फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में चार बारातियों की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक।
विज्ञापन
दूध्‍ाटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कार में ट्रक के टक्कर मारने से कार सवार चार लड़कों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार रात करीब सवा आठ बजे सोनीपत मार्ग पर जिले के आखिरी गांव हुमायूंपुर में हुआ। सभी लड़के रोहतक में एक बारात में शामिल होने आए थे। शादी समारोह से लौटते समय घर से थोड़ी ही दूरी पर हादसा हो गया, जिसमें दो युवक और दो किशोर की जान चली गई। सभी की उम्र 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार है। सांपला पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घायल को लेकर पीजीआई ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब हुमायूंपुर गांव के युवक रवि की बारात रोहतक के कच्चा चमारिया रोड पर आई थी। शाम को फेरे होने के बाद बाराती अपने घर लौट रहे थे। रिट्ज कार में पांच लड़के सवार थे। कार को 18 वर्षीय युवक अंकित चला रहा था। हुमायूंपुर गांव पहुंचने पर खरखौदा की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं कार ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में 18 वर्षीय अंकित, 17 वर्षीय विजय और 18 वर्षीय विशाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय योगेश और 16 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायलों को पीजीआई लाया गया। पीजीआई में घायल योगेश ने भी दम तोड़ दिया। रवि की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, लेकिन खतरे से बाहर है।

दो सेकेंड पहले मौत ने ले लिया आगोश में
पीजीआई पहुंचे अंकित के भाई वासुदेव ने बताया कि घर पहुंचने से दो सेकेंड पहले की चारों दोस्तों को मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। कार गली के उस मोड़ से चंद कदम दूरी पर थी, जिस ओर घर जाने के लिए मुड़ना था। इससे पहले हादसा हो गया। इतना कहते ही वासुदेव की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


आधा घंटा पहले फेसबुक पर अपलोड की थी पांचों दोस्तों ने फोटो
बारात में आए गांव के युवकों ने बताया कि सभी साथी एक ही कार में सवार होकर आए थे। बारात में मौत मस्ती की। कच्चा चमारिया रोड पर सामूहिक फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड की थी।

एक मारुति कंपनी में नौकरी, दूसरा गुड़गांव में चलाता था कार
परिजनों ने बताया कि अंकित ने एक साल पहले ही कार ली थी और गुड़गांव में ओला से जुड़ी कंपनी से कांट्रेक्ट करके कार चला रहा था। परिवार में शादी और दोस्तों के कहने पर कार लेकर बारात में ले आया था। वहीं, विशाल आईटीआई करने के बाद मारुति कंपनी में नौकरी करता था। जबकि योगेश और विजय अभी पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें