फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की बाइक को टक्कर, छात्रा की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
खुशबू की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर आधारपुर के पास रविवार सुबह टैंकर की टक्कर से बाइक सवार छात्रा खुशबू की मौत हो गई। उसका भाई व पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डाक्टरों ने पड़ोसी को कानपुर रेफर कर दिया है। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



खुशबू (16) थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजाराम की इकलौती बेटी थी। वह हाईस्कूल की अवंती बाई इंटर कालेज में पढ़ती थी। भाई अजय कुमार जोधपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। वह गांव लौटकर आया था। उसकी पत्नी सुमन देवी मायके उरई थाना खखरेरू में है। अजय पत्नी से मिलने बहन और पड़ोसी चचेरे भाई राजाराम के साथ उसकी बाइक से निकला था। हाईवे पर आधारपुर के पास इलाहाबाद की ओर जा रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक पर पीछे बैठी खुशबू छिटककर गिरी और टैंकर से कुचल गई। हेलमेट न होने से राजाराम और अजय भी घायल हुए। इन्हें शरीर के अन्य हिस्सों के साथ सिर में भी चोट लगी है। सूचना पर रामपुर गांव से परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने टैंकर को पकड़ने की मांग पर हाईवे जाम कर दिया। महिंचा मंदिर चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौबे फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। घटना से मां फूलमती का रो रो कर हाल बेहाल रहा। परिजनों ने बताया कि खुशबू भाइयों अजय और अन्निकेत में अकेली थी। अकेली बिटिया होने के नाते परिवार की लाडली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें