फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: देर रात कार सवारों ने पीजीआई के दो डॉक्टरों को पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

Mon, 10 Oct 2022 03:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

 शोर सुनकर आसपास के लोग और संस्थान के गार्ड वहां पहुंचे और उन्हें हमलावरों से बचाया। घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, देर रात तक उपचार जारी रहा। 
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में अज्ञात कार सवारों ने रविवार आधी रात को पीजीआई के दो डॉक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कार सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक हमले की वजह और हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है। इधर, अमर उजाला ने देर रात पीजीआई में उपचाराधीन डॉक्टरों से घटना के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके दो डॉक्टर रविवार रात करीब 1:30 बजे पीजीआई लौट रहे थे। मेडिकल मोड़ से आते समय ओपीडी के पास कार में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोका लिया। इसके बाद डॉक्टरों से युवकों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने डॉक्टरों पर हमला बोल दिया।

उन्हें बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और संस्थान के गार्ड वहां पहुंचे और उन्हें हमलावरों से बचाया। मारपीट के बाद कार सवार हमलावर मौके से भाग गए। डॉक्टरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। यहां देर रात तक इनका इलाज चल रहा था। खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन डॉक्टर ने अपना नाम, पहचान या घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें