फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कंझावला कांड की तरह बाइक को 100 मीटर घसीटा

Wed, 18 Jan 2023 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सोनीपत रोड पर रेलवे एलिवेटेड ट्रैक से पहले रात साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। कार चालक मौके से फरार हो गया, कार से बरामद बैग पुलिस के कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे की जांच पड़ताल में जुटे हैं, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के सोनीपत रोड पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे रेलवे एलिवेटेड ट्रैक से पहले चौराहे पर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। कंझावला कांड की तरह कार चालक बाइक को 100 मीटर तक घसीटते ले गया।

विज्ञापन


जबकि बाइक चालक टक्कर से दूर उछलकर जा गिरा। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक बैग मिला। बैग में संदिग्ध पदार्थ बताया जा रहा है। हालांकि देर रात तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।  

व्यापारी नेता हेमंत बख्शी ने बताया कि सोनीपत रोड पर एक तरफ लक्ष्मीनगर, विकास नगर और दूसरी तरफ झंग कॉलोनी व मानसरोवर कॉलोनी है। चौराहे पर नए बस स्टैंड की तरफ से भी वाहन आते हैं। एक सप्ताह में चौराहे पर तीन हादसे हो चुके हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सोनीपत स्टैंड की तरफ एक कार तेज गति से आई।
विज्ञापन


उसी समय झंग कॉलोनी से बाइक सवार लक्ष्मी नगर की तरफ जा रहा था। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार 22 वर्षीय युवक उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरा। जबकि कार चालक बाइक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

घायल को पीजीआई में ले जाया गया, जबकि कार चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। लोगों ने कार के अंदर संदिग्ध बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। बैग के अंदर संदिग्ध पदार्थ बताया जा रहा था। देर रात तक पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी थी। 

पिछले 10 दिन में चौराहे पर यह तीसरा हादसा है। प्रशासन से एक सप्ताह पहले मांग की थी कि ब्रेकर बनवाया जाए, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि सोनीपत रोड के अलावा विकास नगर, लक्ष्मी नगर, झंग कॉलोनी व मानसरोवर कॉलोनी के लोगों का यहीं से आवागमन रहता है। -हेमंत बख्शी, अध्यक्ष रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन 

हादसे की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। बरामद बैग के अंदर कौन सा पदार्थ है, यह तो जांच के बाद ही बता सकेंगे। जहां तक ब्रेकर का सवाल है, यह प्रशासन का कार्य है। -एसआई हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें