फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटके मिले महिला व पुरुष के शव, हत्या या आत्महत्या! जांच जारी

Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

किलोई गांव के गुमाना रोड के एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाया गया था। पुरुष के शव की शिनाख्त हो गई है। वहीं महिला के शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस बारे में फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में सदर थाना इलाके में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में एक महिला व पुरुष का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इन शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किलोई गांव से गुमाना की ओर जाने वाले रास्ते पर दो लोगों के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। इस बारे में किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतार कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुरुष की पहचान किलोई दो पाना निवासी अशोक के रूप में हुई। जिनकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। रस्सी का फंदा इनके गले में लगा था और शव पेड़ की टहनियों में उलझा हुआ था। वहीं महिला के शव की पहचान नहीं हुई है। इसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला कौन है व यहां क्यों और किन परिस्थितियों में पहुंची, इस बारे में फिलहाल रहस्य बना हुआ है। 

पुलिस हर पहलू से कर रही मामले की जांच 
महिला व पुरुष का एक ही पेड़ पर फंदे से लटक कर जान देना कई तरह के सवाल उठा रहा है। फिलहाल जान देने की वजह सामने नहीं आई है। यह मामला आत्महत्या का है या इनकी हत्या की गई है। इस बारे में कोई भी कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह मामला प्रेम प्रसंग का होने की भी चर्चा है। 
विज्ञापन


पुलिस को पेड़ पर फंदे से शवों के लटके होने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भिजवा दिया है। इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। - निरीक्षक अरविंद, प्रभारी, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें