फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हत्याकांड में पूर्व पार्षद, पार्टनर और शराब कारोबारी हिरासत में 

Tue, 05 Jul 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
crime - फोटो : demo
विज्ञापन
महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान ओम सिंह काला की हत्या मामले में पुलिस आरोपियों के गिरेबां तक पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में एक पूर्व पार्षद सहित काला का एक पार्टनर और एक शराब कारोबारी को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हत्याकांड में लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपियों की अधिकारिक गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर और दो सिपाहियों का तबादला कर दिया गया है। जांच अधिकारी को भी बदल दिया गया है। सुबह मृतक के परिजन मामले को लेकर एसपी से मिले। परिजनों ने जांच अधिकारी को बदलने की मांग की थी। इसके बाद एसपी ने पुलिस पर कार्रवाई कर मामले की जांच डिटेक्टिव सेल को सौंप दी। 
विज्ञापन

डीएसपी महम शमशेर सिंह ने बताया कि काला हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी तक सामने आया है कि वारदात की रात सभी ने शराब पी। इसके बाद लेने-देन की बात को लेकर काला और उसके साथ बैठे लोगों में झगड़ा हो गया। इसके बाद काला का पार्टनर, पूर्व पार्षद और एक अन्य व्यक्ति एक जुट हो गये। तीनों ने काला के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जब काला ने विरोध किया तो उन्होंने डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ करके उसे लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए। घायल काला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। 
वहीं, काला हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी शशांक आनंद ने महम पुलिस चौकी इंचार्ज ऊधम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि दो सिपाहियों का ट्रांसफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन पुलिस कर्मियों पर काला के परिजन आरोप लगा रहे थे। अब मामले का जांच अधिकारी अनूप कुमार को बनाया गया है। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि रुटीन प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक शराब पीकर गाली गलौच के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। 
- शमशेर सिंह डीएसपी महम 
 
ये है मामला 
एक जुलाई को महम नगर पालिका के पूर्व उप प्रधान और शराब कारोबारी ओम सिंह काला की उनके शराब गोदाम में बने कार्यालय पर हत्या कर दी गई थी। उनका शव अगले दिन सुबह मिला था। जिस कमरे में हत्या की गई थी, उसमें शराब की बोतलें और खाना भी पुलिस को मिला था। मौके पर पड़े लाठी डंडे और टायर का फट्टा डंडे में फिट मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की जांच सीआइए-टू और महम थाना पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें