फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा हुआ, भाई को फोन किया और नहर में कूद गया आटो चालक

Wed, 13 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
राजेंद्र कालोनी के रहने वाले सूरज ने जेएलएन नहर में लगा दी छलांग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजेंद्र कालोनी में रहने वाले एक आटो चालक का पत्नी से झगड़ा हुआ तो वह अपनी जान देने के लिए आईजी कार्यालय के पास जेएलएन नहर में कूद गया। कूदने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया। भाई ने उसे बचाने के लिए अपने दोस्त को भेजा। दोस्त नहर तक पहुंच भी गया था, लेकिन उसे देखते ही वह नहर में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे देर रात तक तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। अब सुबह की जाएगी तलाश।
विज्ञापन


राजेंद्र कालोनी में रहने वाला सूरज आटो चालक है। मंगलवार को उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस कारण वह दोपहर को घर खाना खाने के लिए नहीं गया। दिनभर आटो चलाता रहा और शाम को खेड़ी साध की ओर से शहर की तरफ आटो लेकर जा रहा था। इसी दौरान आईजी कार्यालय के सामने जेएलएन के पुल पर आटो खड़ा करके भाई नवरत्न को फोन किया कि वह केवल 10 मिनट का मेहमान है। वह मरने जा रहा है। उसने भाई को यह भी बता दिया था कि वह नहर में कूदकर जान देने वाला है। उसके भाई ने तुरंत अपने दोस्त विजय को उसे बचाने के लिए मौके पर भेजा। भाई का दोस्त नहर के पास पहुंच गया था, लेकिन उसे देखते ही सूरज ने नहर में छलांग लगा दी। दोस्त ने उसके भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसका भाई परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने काफी देर तक गोताखोरों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। अर्बन एस्टेट थाने के एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि नहर में बुधवार को पानी कम कराकर उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें