फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ASP का आरोप- महम MLA बना रहे दबाव, MLA बोले-जनप्रतिनिधि की आवाज दबा रहे पुलिस अधिकारी

Tue, 29 Nov 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, संवाद, रोहतक/महम (हरियाणा)

सार

सन्नी छाबड़ा आत्महत्या मामला में एएसपी महम ने सीएम, गृहमंत्री व एसपी को लिखित शिकायत दी है। इसपर एसपी बोले कि पूरे प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लोहचब कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विधायक बलराज कुंडू व एएसपी हिमेंद्र मीणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के महम के सन्नी छाबड़ा आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। जांच को लेकर महम एएसपी हिमेंद्र मीणा व विधायक बलराज कुंडू के बीच ठन गई है। एएसपी महम ने सीएम मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज व एसपी उदय सिंह मीना को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि महम के विधायक बलराज कुंडू उनके ऊपर गलत दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


जबकि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए अभी पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। साथ ही अभद्र व्यवहार किया है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद एसपी उदय सिंह मीना ने मामले की जांच एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब को सौंपी है। उधर, महम विधायक का आरोप है कि एएसपी महम आरोपियों की गिरफ्तारी की जगह जनप्रतिनिधि की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। 

पिछले दिनों महम के युवक सन्नी छाबड़ा की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि एक महिला व उसके परिजनों के दबाव के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच महम पुलिस कर रही है। 22 नवंबर को मामले को लेकर महम के विधायक बलराज कुंडू ने एएसपी हिमेंद्र मीणा से बात की। आरोप है कि विधायक ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग की। न मानने पर गलत व्यवहार किया। 
विज्ञापन


उधर, महम के विधायक बलराज कुंडू का कहना है कि एएसपी आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह जनप्रतिनिधि की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि कानूनी कार्रवाई तो एएसपी के खिलाफ बनती है। अफसरशाही का रौब दिखाया जा रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जगह न्याय मांग रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत डीसी से लेकर मुख्यमंत्री तक की जाएगी। 

एएसपी महम की शिकायत 23 नवंबर को मेरे पास पहुंची थी। साथ ही शिकायत की कॉपी सीएम मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज को भेजी गई थी। आत्महत्या प्रकरण के साथ ही एएसपी महम की शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार लोहचब को सौंपी गई है।  - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें