फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कीकर काटने पर सरपंच पति सहित चार पर कार्रवाई, ग्राम सचिव की शिकायत पर डीसी के आदेश

Thu, 06 Apr 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक ग्राम सचिव दर्शनलाल ने दी शिकायत में बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि गांव रिठाल नरवाल की महिला सरपंच के पति ने हरे-भरे पेड़ व देसी कीकर काटी है। वन विभाग ने सरकार के आदेश पर जांच करवाई तो काटे गए पेड़ों की कीमत 95 हजार से ज्यादा आंकी गई।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गांव रिठाल नरवाल गांव की महिला सरपंच के पति सहित चार लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कीकर व हरे-पेड़ काटे हैं, जिनकी कीमत 95 हजार 469 रुपये है। राशि की रिकवरी व कार्रवाई के डीसी ने आदेश दिए हैं। इसके बाद ग्राम सचिव की शिकायत पर सदर थाने में  केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक ग्राम सचिव दर्शनलाल ने दी शिकायत में बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि गांव रिठाल नरवाल की महिला सरपंच के पति ने हरे-भरे पेड़ व देसी कीकर काटी है। वन विभाग ने सरकार के आदेश पर जांच करवाई तो काटे गए पेड़ों की कीमत 95 हजार से ज्यादा आंकी गई। साथ ही जांच रिपोर्ट में बताया गया कि यह कार्य सरपंच पति मोहित के अलावा गांव के युवक सोनू, अजीत, समुंद्र व चमना ने किया है। मामला डीसी कार्यालय तक पहुंचा। डीसी ने राशि की रिकवरी व केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें