डोभ गांव स्थित शुगर मिल के पास दो कारों की आपस में भिड़ंत में एक भाई की
मौत हो गई, जबकि छोटा भाई और दोस्त घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक
बेरी और गोहाना मंडी में आढ़ती थ्रा।
रविवार देर शाम सात बजे सोनीपत
के क्षतेरा निवासी राजवीर (40), भाई देवेंद्र (36) और जिंदाना निवासी दोस्त
रवि के साथ कार से माजरा जा रहे थे। बापड़ौता गांव से मुख्य मार्ग पर शुगर
मिल से रोहतक की तरफ आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इससे
तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की भिड़ंत की आवाज सुनते ही आस-पास
के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। तीनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। उपचार
के दौरान बेरी और गोहाना मंडी के आढ़ती राजवीर ने दम तोड़ दिया जबकि भाई
और दोस्त दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
हादसा इतना खतरनाक था कि
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर
पहुंच गई। सदर थाना एएसआई हरेंद्र ने बताया कि जांच चल रही है, कार्रवाई चल
रही है।