पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
रोहतक। सीआईए-1 ने खिड़वाली गांव के पास से युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
सीआईए-1 प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि एएसआई पंकज अपनी टीम के साथ खिड़वाली गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने खुद को सोनीपत निवासी रविंद्र बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने पर केस दर्ज कर लिया।