बुलन्दशहर के ध्यानार्थ
------------
शौक के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार चोरी की घटना को अंजाम देना किया स्वीकार, एवीटी के हाथ लगी सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एवीटी ने विभिन्न स्थानों पर चोरी करने वाले बुलंदशहर निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
एवीटी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि सुनारियां चौक पर एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा हुआ है। सूचना पाते ही एवीटी टीम मौके पर पहुंची तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के झारीबाग निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। बताया कि वह रोहतक की अमृत कॉलोनी में रहता है। शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। एवीटी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथी जोनी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।