फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत देने के तरीकों में महिलाओं की लाश से ज्यादा ‘बर्बरता’

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत देने के तरीकों में महिलाओं के शव से ज्यादा ‘बर्बरता’
विज्ञापन


- जिले में पिछले चार साल में मिले अज्ञात शवों में महिलाओं की लाश से हुई ज्यादा दरिंदगी
- पिछले चार साल में जिले भर में मिले 101 अज्ञात शव, 60 शवों की हुई शिनाख्त

शनि शर्मा
रोहतक।
बदमाशों की क्रूर मानसिकता महिलाओं को मौत देने के तरीके में भी झलकने लगी है। इसके गवाह जिले में विभिन्न स्थानों से पिछले चार साल में मिले महिला व पुरुषों के 101 शव हैं। इनमें से बीस शव महिलाओं के हैं। जांच में पाया गया है कि पुरुष हत्याओं के मामलों में शवों से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई जबकि महिलाओं के शवों को जघन्य तरीके से क्षतविक्षत किया हैं। कुल शवों में से पुलिस ने अब तक 60 की शिनाख्त कराई है।

नेपाली युवती गैंगरेप और हत्या
एक फरवरी 2015 में चिन्योट कॉलोनी निवासी एक मंदबुद्घि नेपाली युवती अचानक ही लापता हो गई थी। 4 फरवरी को उसका शव बहुअकबरपुर गांव के पास मिला था। 6 फरवरी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि नेपाली युवती से न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया गया बल्कि दरिंदों ने उसके शरीर में कांच के टुकड़े, सीमेंट और लोहे की रॉड डाल दी थी। फिर कड़कड़ाती ठंड में उसे नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने सात दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


आईएमटी में सोनीपत की युवती की शव
अगस्त महीने में आईएमटी क्षेत्र में भी सोनीपत की एक युवती का शव मिला था। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था। बाद में इसमें दो आरोपियों को पकड़ा गया था।

जसिया रोड पर बोरे में जलाया था महिला का शव
इसी तरह करीब नौ महीने पहले जसिया रोड पर बदमाशों ने एक बोरे में महिला के शव को बंद करके आग लगा दी थी। आरोपियों ने बोरे पर तेल छिड़ककर शव को आग लगाई थी। शव के पास से एक तेल का डिब्बा मिला था। मृतका की उम्र करीब 25 साल थी।

पहरावर में मिली थी महिला की जलती लाश
इसी तरह डेढ़ साल पहले गांव पहरावर में एक महिला का जलता हुआ शव मिला था। आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसे नग्न अवस्था में जला दिया था। सुबह ग्रामीणों ने शव में आग लगते देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पेट्रोल डालकर महिला की लाश जलाई गई थी।

7 टुकड़ों में मिला था महिला का शव
करीब एक महीना पहले मकड़ौली कलां में नहर किनारे सुनसान इलाके में झाड़ियों के अंदर एक युवती का क्षतविक्षत शव मिला था। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे जलाने का प्रयास किया गया था। केवल धड़ वाले हिस्से को यहां पर फेंका गया है। शव का पेट से ऊपर का हिस्सा और टांगें नहीं थी। इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया था। उसी ने हत्या कर अपनी पत्नी के आरी से सात टुकड़े किये थे।

एक नजर में अज्ञात शव के पिछले चार साल के आंकड़े:

कुल शव शिनाख्त पुरुष महिला
वर्ष 2014 34 21 25 9
वर्ष 2015 15 15 10 5
वर्ष 2016 22 22 19 3
वर्ष 2017 नवंबर तक 30 2 27 3

50 हजार का इनाम बेकार, दो साल में पकड़ा एक आरोपी
हैरानी की बात यह है कि पुलिस दो साल में जिले में जले और अधकटे शव मिलने के एक ही मामले का खुलासा कर सकी है। अधिकतर मामले एफआईआर दर्ज करने के बाद ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। पुलिस ने अभी तक गांधी कैंप निवासी व्यक्ति को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने अपनी पत्नी के आरी से 7 टुकड़े कर दिये थे। पुलिस अधिकतर मामलों में आज तक न तो मृतकों की पहचान कर सकी है और न ही आरोपियों को पकड़ सकी है। पहरावर में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये का ईनाम की घोषणा की थी लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला।

इन मामलों में भी महिलाओं के शवों से हुई दरिंदगी
- पुलिस को सदर थानाक्षेत्र में 11 मई को एक महिला का क्षतविक्षत शव बरामद किया था, जिसे जानवरों ने नोंच रखा था। इसकी पहचान बाद में सोनीपत की तलाकशुदा महिला के रूप में हुई, जिसे यहां लाकर मारा गया था।
- सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर में पुलिस को तीन सितंबर की सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ।
- जसिया के पास छह फरवरी की देर शाम एक विधवा की ईंट मारकर हत्या के बाद शव पर तेल डालकर उसे जला दिया गया था। उसकी पहचान जींद के लजवाना की महिला के रूप में हुई थी।


ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर मिली थी युवक की जलती लाश
करीब आठ महीने पहले ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर सड़क के कोने में एक लाश में आग लगी हुई थी। वारदात के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को बुझाया था। मृतक के शरीर पर थोड़ा सा शर्ट का कपड़ा ही बचा था। अपराधियों ने मृतक का सिर काटकर लाश को आग लगाई थी। उसका सिर धड़ से कटा हुआ था। शव को जलाने में किसी केमिकल का प्रयोग किया गया है।


लाशों को खुर्द-बुर्द करने का सेफ जोन बने यह स्थान
बदमाशों ने जिले के कुछ स्थानों को लाशों को खुर्द-बुर्द करने का सेफ जोन बना लिया है। इनमें गांव पहरावर रोड, मकड़ौली रोड, दिल्ली बाइपास स्थित आईएमटी क्षेत्र, गांव गद्दीखेड़ी क्षेत्र, हिसार रोड स्थित एचएसआईआईडीसी, झज्जर रोड स्थित भालौठ ब्रांच और ड्रेन नंबर आठ सहित अन्य जगह शामिल हैं। इन जगहों में अधिकतर सुनसान हैं। इसका फायदा उठाकर आरोपी शवों को यहां फेंक देते हैं।

लाशों को ठिकाने लगाने का आसान प्वाइंट बनीं नहरें
बदमाशों ने हत्या करने के बाद लाशों को ठिकाने लगाने के लिए नहरों को सबसे आसान प्वाइंट बना लिया है। पिछले साल जिले में मिले अधिकतर अज्ञात शव नहरों में ही मिले हैं। यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इस साल करीब बीस लाश जेएलएन और भालौठ माइनर में मिली हैं। इसका एक कारण यह भी है कि नहर में डालने के बाद शव 24 घंटे में सड़ना शुरू हो जाता है। जब तक शव को नहर से बाहर निकाला जाता है उसकी पहचान मुश्किल हो जाती है। इसके अलावा कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि सड़ी गली लाश को नहर से निकालने की बजाए पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें आगे बढ़ा दिया जाता है। ताकि लाश बहकर अन्य थानाक्षेत्र में पहुंच जाए। फिर उसी थानाक्षेत्र की पुलिस को शव निकालना पड़ता है।

सुनसान जगहों पर गश्त से कतराती है पुलिस
रोहतक को लाशों का डंपिंग यार्ड बनाने में पुलिस की उदासीनता को भी जिम्मेदार माना जा सकता है। यदि शहर व आसपास के सुनसान क्षेत्रों की बात करते तो यहां पुलिस गश्त करने से कतराती हैं। सांपला व अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में आने वाले आईएमटी एरिया में रात को एक बार भी पीसीआर और राइडर नजर नहीं आती। इस वजह से यहां पर रात भर असामाजिक तत्व शराब पीकर हुड़दंग करते रहते हैं। इस क्षेत्र में अधिकतर कंपनी व फैक्ट्री हैं। कई बार यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ लूटपाट भी हो चुकी है। बदमाश बाहरी प्रदेश के लोगों को निशाना बनाते है। इसी तरह स्टेडियम रोड, ओमेक्स सिटी क्षेत्र व कन्हेली रोड से भी रात को पुलिस गायब रहती है। जबकि कन्हेली रोड पर आये दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है।
विज्ञापन


वर्जन
समय-समय पर ऐसे मामलों का खुलासा करके गिरफ्तारी की गई है। जल्द ही सुनसान इलाकों में पुलिस की गश्त को प्रभावी तरीके से बढ़ाया जाएगा। ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आ सके ।
- पंकज नैन, एसपी रोहतक




























विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें