फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को लेकर जिलास्तरीय बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में आयुक्त रोहतक मंडल चन्द्र प्रकाश, आईजी नवदीप सिंह विर्क, आयुक्त यश गर्ग व एसपी पंकज नैन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी नवदीप सिंह विर्क ने अधिकारियों को कहा कि 26 नवंबर को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (यशपाल मलिक गुट) की जसिया गांव में चौधरी छोटूराम विकास कौशल संस्थान की नींव रखने, जनसभा आयोजित करने तथा जींद में लोकतंत्र सुरक्षा मंच संयोजक राजकुमार सैनी सांसद कुरुक्षेत्र द्वारा दो अलग-2 रैलियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हरियाणा में हुए दंगों को देखते हुए रैली से पहले व रैली वाले दिन सभी अधिकारी अपने-2 अधिकार-क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहे। रैली मे आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों पर निरंतर निगरानी रखे। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। ह कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। अगर फिर भी विकट स्थिति होती है तो तुरंत नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में करने के निर्देश दिये। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में लोगों को कानून अपने हाथ में नही लेने दिया जाएगा। सोशल मीडिया जैसे व्हाटसएप, फेसबुक, ट्वीटर पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए व रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त की हिदायत दी। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि संवेदनशील जगहों को चिन्हित करके विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। एसपी पंकज नैन ने अधिकारियों को कहा कि सभी को बड़ी मुस्तैदी से ड्यूटी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें