फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो देखकर दिया रेप की वारदात को अंजाम, नानी के घर से निकलने के इंतजार में रहता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप फाइल नंबर-दो
विज्ञापन

अश्लील वीडियो देखकर दिया रेप की वारदात को अंजाम, नानी के घर से निकलने के इंतजार में रहता था आरोपी
-गांव के लोगों को अक्सर मिट्टी के बर्तन देने के लिए चली जाती थी नानी
-नानी और मां बोली-आरोपी को भगवान भी नहीं करेगा माफ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लाखनमाजरा क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मामा बेरोजगार था। अश्लील वीडियो देखने के बाद वह भांजी को हवस का शिकार बनाता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ये बातें बताई हैं। आरोपी अक्सर नानी के घर से बाहर निकलने के इंतजार में रहता था।
बच्ची की नानी और उसका परिवार गांव में ही मिट्टी के बर्तन बेचकर परिवार का गुजारा करता है। बच्ची के साथ जिस रिश्ते के मामा ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है, उसका घर बच्ची के घर से बिल्कुल सटा हुआ है। अक्सर वह घर पर ही रहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अक्सर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखता रहता था।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि पिछले करीब दो महीने से वह बच्ची से रेप के प्रयास में था। दरअसल, बच्ची की नानी तैयार किए गए मिट्टी के बर्तनों को देने के लिए ग्रामीणों के पास चली जाती थी। इसी बीच आरोपी बच्ची को अकेला देखकर उसके घर आ जाता था और कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप करता था। विरोध करने या फिर परिवार के अन्य सदस्यों बताने पर नानी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। काउंसिलिंग में बच्ची ने दो महीने में कई बार गैंगरेप किए जाने की बात कही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
--
मम्मी मामा आपको और नानी को मार देेंगे
बच्ची की मां ने बताया कि जैसे ही वह बच्ची के बीमार होने की सूचना पर जींद से अपने घर पहुंची तो पहले तो बच्ची ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बाद में काफी पूछने पर बच्ची फफक-फफक कर रोने लगी। मां और नानी को बताया कि यदि वह मामा के बारे में बताएगी तो वह मम्मी और नानी को मार देंगे। वह उन्हें कुछ नहीं बताएगी। बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। बाद में काफी पूछने पर बच्ची ने किसी तरह परिजनों को मामले की जानकारी दी। बच्ची अभी भी डरी और सहमी हुई है।
---
आरोपी को भगवान भी नहीं करेगा माफ
पीड़िता की मां और नानी का कहना है कि परिवार का होने के बावजूद युवक ने ऐसी हरकत की है। उसे भगवान भी माफ नहीं करेगा। उसे हर हाल में सजा दिलाई जाएगी।
---
बेटी तुम्हे लुका-छिपी खेलना सिखाउंगा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मामा उसके घर पर नानी के आने के बाद आते थे। कहते थे कि उसे लुका छिपी खेलना सिखाएंगे। इसके बाद उसके साथ रेप करता था। कई बार तो विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की थी। यही नहीं कई बार उसने नानी को बताना भी चाहा तो मामा ने उसे धमका दिया था।
विज्ञापन

---
एक आरोपी को पकड़ने पर की गई थी पिटाई
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी को बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते समय परिवार के सदस्यों ने तीन दिन पूर्व ही पकड़ लिया था। उस समय आरोपी की पिटाई की गई थी। मगर मामला परिवार से ही जुड़ा होने के कारण आरोपी को छोड़ दिया गया था। पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई थी।

कभी टॉफी तो कभी आइसक्रीम खिलाने का भी देते थे झांसा
आरोपी ने बताया कि कई बार वह बच्ची को कभी आइसक्रीम तो कभी टॉफी खिलाने का झांसा देता था। अक्सर अलग-अलग आरोपी रेप करने के लिए पहुंचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें