कलानौर । खंड के गांव पिलाना निवासी एक बुजुर्ग ने कलानौर पुलिस में दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर उसके साथ घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी छीनने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। सतबीर ने अपनी शिकायत में बताया कि रात को करीब 9 बजे सतबीर ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने घर के कमरे मेें बैठकर रोटी खा रहा था। तभी पिलाना निवासी रविंद्र अपनी मां भानवती व अपनी पत्नी सविता के साथ उसके घर में घुस गया। तीनों मिलकर उसको पीटना शुरू कर दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 4 हजार रुपये भी निकाल लिए। शोर मचाने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रविंद्र, भानवती और सविता पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।