फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में मौत पर मंडप संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। हर्ष फायरिंग में छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मंडप संचालक हरवीर निवासी गांव जेवरी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को खिर्वा रोड स्थित एनके फार्म हाउस (विवाह मंडप) में आयोजित शादी समारोह में लावड़ निवासी प्रशांत पुत्र सतीश की गोली लगने से मौत हो गई थी। कक्षा सात का छात्र प्रशांत खाली समय में शादी समारोहों में आतिशबाजी का काम करता था, जो शादी में आतिशबाजी के ठेकेदार के साथ गया था। सतीश की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में ठेकेदार, मंडप मालिक और दूल्हे समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। ठेकेदार को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

किन परिस्थितियों में लगी गोली
पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि छात्र को गोली हर्ष फायरिंग में लगी या फिर किसी ने उसे हत्या के इरादे से जानबूझकर गोली मारी थी। हालांकि पुलिस ने अब तक की जांच में माना है कि मंडप में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्र को गोली लगी। लेकिन अभी तक यह भी पता नहीं लग पाया कि हर्ष फायरिंग करने वाला कौन था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

- छात्र प्रशांत की विवाह मंडप में गोली लगने से हुई मौत का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें