अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बेरवाल गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बावल एसएचओ अजय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप और धर्मेंद्र हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिजली निगम की टीम बेरवाल गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। वहां 15-20 लोगों ने एसडीओ राजेंद्र एवं जेई नरेंद्र सहित चार लोगों से बुरी तरह मारपीट की थी। वहीं घायल बिजली कर्मी शनिवार शाम तक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।