रंछाड़ में युवक को पीटकर अधमरा किया
बड़ौत। रंछाड गांव में दौड़ लगाने गए युवक को गांव के ही पांच युवकों ने घेरकर तमंचों की बटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक पंकज उर्फ बुद्धू पुत्र जयवीर लधवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह हाल में अपने नाना के यहां रंछाड में बचपन से रह रहा है। वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। शुक्रवार की देर शाम जब वह दौड़ लगा रहा था तभी गांव के ही पांच युवक आए और उसे घेरकर लोहे की छड़ों, धारदार हथियार व तमंचों की बटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग उधर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसके मामा प्रवेंद्र ने पांच लोगों के खिलाफ बिनौली थाने पर तहरीर दी है।