फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और किशोर लापता
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से एक महिला व किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव दयालगढ़ निवासी इकराम ने बुडिया पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी पत्नी रजिया 14 जून को किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दामला निवासी अनवरी ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को दोपहर तीन बजे उसका 11 वर्षीय लड़का रामजनी किसी काम से बाहर गया था मगर वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें