फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के साले के गढ़ी मोहल्ला स्थित मकान से मिली अवैध शराब की 400 पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासी माहौल गरमाता जा रहा है, दूसरी तरफ भाजपा के वार्ड नंबर तीन से पार्षद तिलकराज चौहान के साले गढ़ी मोहल्ला निवासी छोटू व राहुल के मकान पर भारी मात्रा में अवैध शराब रखी मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शराब चुनाव में बांटने के लिए लाई गई है। पुलिस ने वीरवार दोपहर छापा मारकर 400 पेटी देसी शराब बरामद की। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी जश्नदीप रंधावा का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। चुनाव में शराब बांटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर, डीसी एवं चुनाव अधिकारी डॉक्टर यश गर्ग का कहना है कि मामले पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी मोहल्ले के मकान में शराब रखी हुई है। जिसे लोकसभा चुनाव में बांटा जाना है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि वार्ड नंबर तीन के भाजपा पार्षद तिलकराज चौहान के साले छोटू और राहुल के मकान से देसी शराब की 400 पेटियां बरामद की गईं। जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गए। शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। एसएचओ का कहना है कि पार्षद के साले छोटू और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
गढ़ी मोहल्ले से पार्षद के साले के मकान से करीब 400 पेटी देसी शराब बरामद की गई हैं। शराब के चुनाव में भी बांटे जाने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
---
पांच दिन पूर्व पार्षद और उसके दोनों सालों के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का केस
पुलिस के अनुसार पार्षद तिलकराज चौहान और उसके साले छोटू, राहुल के खिलाफ शिवचरण की मौत के मामले में 13 अप्रैल को परिजनों ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की बात सामने आई थी। एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में किसी भी आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में अंकुश, वीशू, जीतू, चिंहा, सोमी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। शिवचरण की मौत के बाद हंगामा करने वाले लोगों ने छोटू पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस उस समय छापामारी नहीं कर सकी थी।
---
मारपीट और आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में भी दर्ज हैं केस
एसएचओ का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि छोटू पर मारपीट और अवैध रूप से शराब की बिक्री करने का केस पहले से ही दर्ज है। पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
---
निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे तिलकराज
भाजपा के वार्ड नंबर तीन से पार्षद तिलकराज चौहान निगम चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, वे 10 जनवरी को देर से नगर निगम में पहुंचे, इसके चलते अभी तक शपथ तक नहीं ले सके हैं। अब गढ़ी मोहल्ला के शिवचरण की मौत के मामले में नामजद हो गए हैं। जांच में उनको क्लीनचिट दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें