फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांति गैंग का लोगो
विज्ञापन

दुबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से भी संबंध होने की बात कहता था राजेश, कई बार ली थी शरण
गिरोह के सदस्यों ने पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा
गिरोह के सदस्यों के सामने कई बार फोन पर छोटा शकील से बात करने का दावा करता था राजेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग के सदस्यों के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। राजेश भारती और गिरोह के अन्य सदस्यों के दुबई के कुख्यात बदमाशों से भी संबंध थे। यही नहीं राजेश भारती मोबाइल पर अक्सर दुबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से बात करने का दावा करता था। हालांकि, गिरोह के किसी भी सदस्य को छोटा शकील से नहीं मिलवाया था।
हाल ही में सीआईए-2 के प्रभारी आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बहुअकबरपुर निवासी राहुल उर्फ दादा, झज्जर के डीघल गांव निवासी कपिल उर्फ पहलवान, मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशू के अलावा बहुअकबरपुर के सोमबीर, करसौला के अमित, गुरुग्राम के विनीत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीआईए 2 की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने कई खुलासे किए। गिरोह के सदस्यों ने जहां खुलासा किया था कि वह उनके निशाने पर हरियाणा, पंजाब के कई लोग थे। वहीं गुरुग्राम में खूनी खेल खेलने की प्लानिंग का भी खुलासा किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह के पकड़े गए सदस्यों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गिरोह का संबंध दुबई के कुछ बदमाशों से तो था ही। साथ ही कई बार राजेश भारती मोबाइल पर दुबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से भी बात करने का दावा करता था। हालांकि, गिरोह के सदस्यों के छोटा शकील से मिलवाने की बात कहने पर वह जल्द मिलवाने की बात कहता था। दिल्ली और पंजाब में कई बार वारदातों को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्यों ने दुबई में भी शरण ली थी। एक बार तो पुलिस को शक होने के कारण राजेश भारती और गिरोह के अन्य सदस्यों को दुबई से भागना पड़ा था।
----
सांपला और कलानौर पुलिस ले सकती है रिमांड पर
लूट और रंगदारी के मामले में जल्द ही सांपला और कलानौर पुलिस देवेंद्र समेत छह आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। हालांकि क्रांति गैंग के सदस्य सांपला और कलानौर में वारदातों को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन

---

चार रिकार्डिंग में भी छोटा शकील से संबंध होने का किया जिक्र
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेश भारती ने दिल्ली और रोहतक के व्यापारी से रंगदारी मांगने के दौरान भी छोटा शकील से संबंध होने का जिक्र किया है। चार ऑडियो रिकार्डिंग उनके हाथ लगी है। जिसमें राजेश ने कहा है कि दुबई के छोटा श्कील से उसके सीधे संबंध हैं। यदि उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो दुबई में भी छिपोगे तो मरवा दिए जायेंगे। हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
----
एनकाउंटर में मार गिराया था राजेश
दिल्ली की स्पेशल सेल ने नौ जून को राजेश भारती समेत चार को एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि गिरोह के पांच सदस्य मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें