फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस वाला बताकर सर्राफ व्यापारी से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को पुलिस वाला बताकर सर्राफ व्यापारी से लूट का प्रयास
विज्ञापन

- सुनारों वाली गली में हुआ वारदात का प्रयास, आरोपियों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार चार बदमाशों ने रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर सर्राफ व्यापारी को लूटने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरा वाकया गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

जींद बाईपास पर पडवल ज्वैलर्स के मालिक हेमंत वर्मा शुक्रवार देर शाम सुनारों वाली गली में आये थे। जैसे ही वह गली में पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आये और उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। हेमंत के पास एक बैग था। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर हेमंत से बैग मांगा। इस पर व्यापारी ने मना कर दिया। व्यापारी को भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने एक फर्जी आईडी कार्ड उन्हें दिखाया और धमकाने लगे। व्यापारी को आरोपियों की हरकतों पर शक हो गया। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें