रोहतक। आरपीएफ ने दूसरे दिन भी नियम विरुद्घ रेल लाइन क्रास करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दस यात्रियों को नियम विरुद्घ रेलवे लाइन क्रास करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये यात्रियों को छुड़वाने के लिये थाने पर सिफारिश करने वालों की भीड़ लगी रही। आरपीएफ एसएचओ एसपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे दिन भी नियम विरुद्घ रेलवे लाइन को क्रास करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। रेलवे लाइन से होते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे 10 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी का चालान कर दिया गया। बीते शुक्रवार को भी नियम विरुद्घ रेल लाइन क्रास करने पर कई को पकड़ा गया था। एसएचओ का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।