फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिराकॉलोनी: छेड़छाड़ को लेकर इंदिरा कॉलोनी में हुए दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का मामला
विज्ञापन


सुबह समझौते को लेकर हुई पंचायत
शाम को हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
छेड़छाड़ को लेकर इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में शुक्रवार सुबह समझौते को लेकर पंचायत होती रही। शाम को पुलिस ने बवाल के तीन दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी संजय व मुकेश बवाल के बाद दर्ज किये गये हत्या के मामले में नामजद है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को इंदिराकॉलोनी के करतारपुरा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ था। करीब एक घंटे तक चले बवाल में आठ माह के एक बच्चे जतिन की मौत हो गई थी जबकि सुनील नाम के युवक को गोली लगी थी। सुनील गिरफ्तारी के डर से पीजीआई से फरार हो गया।

समझौते को लेकर दोपहर तक हुई कई पंचायत
तीन दिन पहले तक एक दूसरे के खून के प्यासे बने दोनों पक्षों में शुक्रवार को शांति नजर आई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौते को लेकर सुबह पंचायत हुई। मगर पंचायत में समझौते को लेकर बात नहीं बनी। इसके बाद भी दोनों पक्षों ने करीब तीन बाद आपस में बैठक करके समझौते का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही तरफ से कुछ लोग कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। इस कारण समझौते के प्रयास विफल हो गये। देर रात पुलिस ने सुनील पक्ष के संजय व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र में तनाव बरकरार, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
घटना के तीन दिन बाद भी क्षेत्र में तनाव बरकरार है। दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे से डरे हुए है। इस कारण कॉलोनी में भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात रहा। दोनों पक्षों के घर के पास पुलिस तैनात रही। इ सके अलावा मुख्य गली में भी पीसीआर तैनात कर दी गई। एक रिजर्व फोर्स को क्षेत्र में तैनात कर रखा है। साथ ही शहर थाना प्रभारी भी समय समय पर गश्त कर रहे है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि संजय और मुकेश पर बच्चे जतिन की हत्या करने का आरोप है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सुनील पक्ष ने किया गिरफ्तारी का विरोध
वहीं, सुनील पक्ष के लोगों ने संजय व मुकेश की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उनका कहना है कि पुलिस पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। सुनील को गोली मारने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे है। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि उन लोगों से लगातार खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर जगबीर सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें