रोहतक। एक सप्ताह पूर्व घिलौड़ कलां गांव में कुत्ते को गोली मारने वाले आरोपी सीआरपीएफ के पूर्व जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
घिलौड़ पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही घिलौड़ कलां गांव में सीआरपीएफ के पूर्व जवान ने गली में घूमने वाले आवारा कुत्ते को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। सदर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि मुख्य सिपाही नवनीत ने मामले में कार्रवाई करते हुए घिलौड़ के पूर्व फौजी संजीव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लाइसेेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुत्ता उसे आते और जाते समय भौंकता था, जिसके कारण उसने आवेश में आकर कुत्ते को गोली मार दी।