फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को फिर बनाया काल गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील को फिर बनाया काल गर्ल, फ्रैंड्स सोशल क्लब में डाला मोबाइल नंबर
विज्ञापन

: पीड़ित ने आर्य नगर थाने में दी शिकायत,
: 14 अगस्त को जमानत पर रिहा पूर्व आरोपी रितेश पटेल पर जताया शक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला बार के वकील नवीन की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। किसी ने पांच साल बाद फिर उसका मोबाइल नंबर फ्रैंड्स सोशल क्लब के नाम से लड़कियों के फोटो के नीचे डाल दिया है। वकील के मोबाइल पर देश व विदेश से अश्लील फोन कॉल आ रहे हैं। परेशान वकील ने शुक्रवार को आर्य नगर थाने में शिकायत दी और शक जताया कि यह कारिश्तानी गुजरात निवासी रितेश पटेल की हो सकती है, क्योंकि वह 14 अगस्त को पहले वाले केस में जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि उसका ऑनलाइन गुजरात के अहमदाबाद निवासी रितेश पटेल से संपर्क हुआ। ऑनलाइन काम कराने के नाम पर पटेल ने उससे पैसे ले लिए। उसने पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगा। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर सोशल साइट पर लड़कियों के फोटो लगाकर डाल दिया। पांच साल उसने लंबी लड़ाई लड़ी। रोहतक पुलिस की एक टीम आरोपी को 15 दिन पहले गिरफ्तार करके लाई थी। नवीन ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है कि 14 अगस्त को रितेश को जमानत मिल गई। उसे शक है कि उसने पुराने मामले का बदला लेने के लिए फिर से उसका नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें