फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली में बेटे की हत्या के बाद से पिता फरार, इकलौते बेटे की अंत्येष्टी में भी नहीं हो सका शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद से पिता फरार, तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन

- पीजीआई में हुआ युवक के शव का पोस्टमार्टम, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना इलाके के गांव रिटौली में कस्सी से बेटे की हत्या करने वाला पिता वारदात के बाद से फरार है। वह अपने इकलौते के बेटे की अंत्येष्टी में भी नहीं आया। रिश्तेदारों ने चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बुधवार को रिटौली निवासी राकेश के रिश्तेदार पीजीआई पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। रिश्तेदारों ने ही उसकी अंत्येष्टी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में छापेमारी भी की। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
रिटौली में मंगलवार को उसके पिता राजबीर ने 19 वर्षीय राकेश की खेत में कस्सी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बेटे का पिता के सामने शराब पीना रहा। इससे तैश में आए पिता ने कस्सी से हमला किया। हमला भी तब तक किया, जब तक बेटे ने दम नहीं तोड़ा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। केस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें