फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकडौली टोल पर कार सवार युवाओं ने मचाया उत्पात, फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

मकड़ौली टोल प्लाजा पर फास्ट ट्रैक लेन में आई कार, गार्ड ने टोका तो युवक ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा

-कार सवार युवाओं ने मचाया उत्पात, वापस गोहाना की ओर गए
-फायरिंग करने वाले एक युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर से बाहर मकड़ौली टोल प्लाजा पर बुधवार अल सुबह कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। फास्ट ट्रैक लेन में कार लाने पर गार्ड ने टोका तो कार सवारों ने डराने धमकाने के साथ उस पर फायरिंग भी की। हालांकि, इसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने वाले एक युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मैनेजर मेजर सतानंद सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे गोहाना की ओर से एक कार टोल पर पहुंची। तेज रफ्तार यह कार फास्ट ट्रैक लेन में चली आई। टोकने पर कार सवारों ने काफी हंगामा किया। कर्मचारियों से झगड़ते हुए उन्हें धमकाया। बड़ी मुश्किल से युवकों को समझा कर वहां से वापस भेजा। इस दौरान कार सवारों में से एक युवक कार से बाहर आया और अपने पास मौजूद पिस्तौल से गार्ड पर फायर कर दिया। कार में सवार अन्य युवकों के पास भी हथियार थे। फायरिंग के बाद युवक कार में बैठकर वापस गोहाना की ओर ही भाग निकले। कार सवार युवक की चलाई गोली से गार्ड बाल-बाल बच गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें